हल्का-फुल्का

कुच्चू-पुच्चू! सस्ता ऑफिस स्पेस बता दो ना…

आजकल शहर में ऑफिस ढूंढना संस्था की ज़रूरत बन गया है। दुख बस इतना है कि उसका किराया भरने के लिए एक नया फंडर भी ढूंढना पड़ता है।
IDR Hindi Instagram

कहते हैं कि एनजीओ की सबसे बड़ी चिंता फंडिंग होती है। लेकिन जिन लोगों ने कभी ऑफिस ढूंढ़ा है, वे जानते हैं कि असली संघर्ष तो किराए का ऑफिस ढूंढ़ने का है। सस्ता ऑफिस मिले तो मकान मालिक की टेंशन। अच्छा ऑफिस मिले तो किराए की टेंशन। और दोनों मिल जाएं, तो सिक्योरिटी डिपॉजिट देखकर लगता है कि शायद इसी के लिए अलग से फंडिंग प्रपोज़ल लिखना पड़ेगा। ऐसे में जो लोग नया ऑफिस ढूंढ़ रहे हैं, उनका दिन शायद कुछ ऐसा बीतता होगा –

1. सुबह 10 बजे –  सेक्टर में नेटवर्किंग

कंधे में बैग टांगे आपस में बात करते दो आदमी_किराए का ऑफिस

2. दोपहर 12 बजे – अब ब्रोकर ही सहारा है

वर्दी जैसी हरे रंग की क़मीज़ पहने आपस में बात करते दो आदमी_किराए का ऑफिस

3. शाम 5 बजे – को-वर्किंग भी देख लेते हैं

कुछ देखकर हंसते हुए दो आदमी_किराए का ऑफिस

4. शाम 7 बजे –  आख़िरी उम्मीद

किसी बात से परेशान होकर दूसरी तरफ़ देखते दो आदमी_किराए का ऑफिस

लेखक के बारे में

  • राकेश स्वामी आईडीआर में सह-संपादकीय भूमिका मे हैं। वह राजस्थान से जुड़े लेखन सामग्री पर जोर देते हैं। राकेश के पास राजस्थान सरकार के नेतृत्व मे समुदाय के साथ कार्य करने का एवं अकाउंटेबलिटी इनिशिएटिव, सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च मे लेखन एवं क्षमता निर्माण का भी अनुभव है। राकेश ने आरटीयू यूनिवर्सिटी, कोटा से सिविल अभियांत्रिकी में स्नातक किया है।
  • जूही मिश्रा आईडीआर हिंदी में ऑपरेशन्स हेड हैं। उन्हें पत्रकारिता का 14 साल का अनुभव है और उन्होंने पत्रिका, टाइम्स ऑफ इंडिया, रोर मीडिया, दूता टेक्नोलॉजी और ग्राम वाणी के साथ काम किया है। जूही ने विकास संवाद संस्था से फेलोशिप पूरी की है, जहां उन्होंने बसोर समुदाय में खाद्य प्रणालियों और कुपोषण के कारणों पर शोध किया।
IDR Hindi Instagram