IDR English

अधिक भाषाएँ

  • मराठी
  • ગુજરાતી
  • বাংলা
नेतृत्व और हुनर

सरल कोश: फ्रंटलाइन वर्कर​ 

फ्रंटलाइन वर्कर किसी ​​दफ्तर या मीटिंग रूम तक सीमित नहीं होते, बल्कि गांवों, मोहल्लों और बस्तियों में जाकर समुदायों के साथ काम करते हैं।​
सरल कोश_फ्रंटलाइन वर्कर
२६ जून २०२५ को प्रकाशित

सरल-कोश में इस बार का शब्द है फ्रंटलाइन वर्कर।​ 

​​विकास क्षेत्र में काम करने वाले बहुत से लोग अक्सर फ्रंटलाइन वर्कर शब्द का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन यह शब्द वास्तव में किनके लिए है? क्या हर फील्ड में काम करने वाला व्यक्ति फ्रंटलाइन वर्कर कहलाता है?​ 

​​इस बार सरलकोश में हम इसी शब्द को आसान भाषा में समझते हैं—इसके दायरे, भूमिका और महत्व को ध्यान में रखते हुए। फ्रंटलाइन वर्कर वे लोग होते हैं​​,​​ जो ​​जमीन पर काम करते हुए ​​लोगों से सीधे तौर पर जुड़े होते हैं। वे किसी ​​दफ्तर​ या मीटिंग रूम तक सीमित नहीं होते, बल्कि गांवों, मोहल्लों और बस्तियों में जाकर समुदायों के साथ काम करते हैं।​ 

​​चाहे वह आशा या आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हों, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी एएनएम हों, या फिर शिक्षा, पोषण, जल-संरक्षण, मानसिक स्वास्थ्य या महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर काम करने वाले फील्ड स्टाफ—ये सभी फ्रंटलाइन वर्कर की श्रेणी में आते हैं।​ 

​​इस एपिसोड में हम यह भी समझते हैं कि इनकी भूमिका केवल सूचना पहुंचाने तक सीमित नहीं है। ये लोग ज​​रूरतें समझते हैं, फैसले लेते हैं और नीतियों को जमीनी स्तर तक ले जाते हैं।​ 

​​पूरा एपिसोड सुनें और जानिए कि क्यों फ्रंटलाइन वर्कर विकास के हर स्तर पर एक मजबूत कड़ी होते हैं—और क्यों उन्हें और अधिक समर्थन, संसाधन और सम्मान की जरूरत है।​ 

​​अधिक जानें​ 

  • ​​जानिए कम्युनिटी लीडरशिप ​क्या​ होती है? ​ 
  • ​​जानिए आखिर जमीनी संस्थाएं अपने काम को विस्तार​ क्यों​ नहीं दे पा रही हैं?​ 

लेखक के बारे में