जलवायु चर्चा से जुड़े पांच प्रचलित शब्द और उनके मायने
पिछले कई वर्षों से जलवायु में लगातार असामान्य और चरम बदलाव देखे जा रहे हैं— जैसे तीव्र गर्मी, अचानक बाढ़ और गंभीर सूखा। ये स्पष्ट संकेत हैं कि धरती पर संकट गहरा रहा है। भारत जैसे देश में, जहां अर्थव्यवस्था बहुत हद तक खेती पर निर्भर करती है, उसके लिए जलवायु परिवर्तन अब एक दूर का खतरा नहीं रह गया है। इस संकट को समझने और उससे निपटने के लिए केवल वैज्ञानिक समाधानों को जानना भर काफी नहीं है। जमीनी स्तर पर काम करने वाले लोगों, खासकर विकास सेक्टर में सक्रिय कार्यकर्ताओं और संगठनों के लिए जरूरी है कि वे जलवायु से जुड़ी मूलभूत शब्दावली को समझें और उसे अपनी भाषा और काम में शामिल करें।
इसीलिए इस वीडियो में जलवायु संकट से संबंधित पांच प्रचलित शब्दों पर बात की गई है। ये कुछ इस तरह हैं – जलवायु अनुकूलन, जलवायु शमन, जलवायु न्याय, हानि और क्षति, और जलवायु संकट के प्रति सहनशीलता। जलवायु चर्चाओं में अक्सर इन तकनीकी शब्दों का प्रयोग होता है। इनके मायने, मूल और महत्व समझकर, जलवायु संकट से अधिक जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ निपटा जा सकता है।
इस वीडियो को अंग्रेजी में देखें।
—
अधिक जानें
लेखक के बारे में
-
इंडिया डेवलपमेंट रिव्यू (आईडीआर) डेवलपमेंट कम्यूनिटी में काम कर रहे नेतृत्वकर्ताओं के लिए बना भारत का पहला स्वतंत्र मीडिया प्लैटफ़ॉर्म है। हमारा लक्ष्य भारत में सामाजिक प्रभाव से जुड़े ज्ञान का विस्तार करना है। हम वास्तविक दुनिया की घटनाओं से हासिल विचारों, दृष्टिकोणों, विश्लेषणों और अनुभवों को प्रकाशित करते हैं।